Tuesday, August 11, 2020

SQL सलेक्ट स्टेटमेंट में CONCATENATION OPERATOR ( || ) का प्रयोग


SQL में जब हम दो या दो से ज्यादा स्ट्रिंग (STRING) या स्ट्रिंग / टेक्स्ट  टाइप के कॉलम को जोड़ना होता है तो हम CONCATENATION OPERATOR का प्रयोग करते है | CONCATENATION का अर्थ होता है जोड़ना , CONCATENATION ऑपरेटर को हम ( || ) दो कड़ी लाइनों से दर्शाते है | स्ट्रिंग ऑपरेशन का यह एक महत्वपूर्ण ऑपरेटर है |

अब हम इसका प्रयोग देखेंगे :

मान लीजिये हमारे पास EMPLOYEE नाम की एक टेबल है :

✔ ऊपर दी गई टेबल में EMPNO, EMPNAME, AGE और SALARY नाम के कॉलम है |

अगर हम EMPNAME और AGE को जोड़ कर दिखाना चाहते है तो हमारा सेलेक्ट स्टेटमेंट होगा :

SELECT EMPNAME || AGE FROM EMPLOYEE;


✔ आप रिजल्ट देख सकते है नाम और ऐज को साथ में दिखा रहा है |जैसे "AMIT SINGH 26". 

✔ इसी प्रकार से यदि हम स्टेटमेंट में कोई  लिटरल (LITERAL) लिखना चाहते है तो दे सकते है |

LITERALS क्या होते है समझे :

✔ LITERALS कोई करैक्टर (CHARACTER ), नंबर (NUMBER ) या डेट (DATE ) हो सकते है |

✔ डेट (DATE) और करैक्टर (CHARACTER) लितेरल वैल्यूज (VALUES) को हम ( ' ' ) SINGLE कोड में लिखते है |

जैसे हम लिख सकते है  "AMIT SINGH AGE IS 26", इसके लिए SELECT STATEMENT होगा :

SELECT EMPNAME || 'AGE IS ' || AGE FROM EMPLOYEE;


दूसरा उदहरण है जिसमे हम लिखेंगे  "AMIT SINGH AGE IS 26 AND SALARY IS 10000" इसके लिए SELECT STATEMENT होगा :

SELECT EMPNAME || ' AGE IS ' || AGE || ' AND SALARY IS '|| SALARY FROM EMPLOYEE;

SQL में CONCAT(STR1 , STR2 ) FUNCTION का प्रयोग करके भी हम दो CHARACTER , DATE या NUMBERS को जोड़ सकते है | जैसे :

इस FUNCTION को प्रयोग कर सकते है पर कुछ बाध्यताए है जैसे 

इससे हम केवल दो वैल्यूज (VALUES) को ही जोड़ सकते है | जबकि CONCATENATION OPERATOR ( || ) को एक SELECT STATEMENT में कई बार प्रयोग कर सकते है |

✔ इसमे हम कॉलम के साथ  LITERALS को जोड़ नहीं सकते क्योकि इस FUNCTION में दो ही पेरामीटर होते है (STR1,STR2) जबकि  CONCATENATION OPERATOR ( || ) का प्रयोग करके हम कई LITERALS को आसानी से जोड़ सकते है |

CONCAT( ) FUNCTION में LITERALS का प्रयोग :

ऊपर दी गई SELECT STATEMENT में "NAME OF EMPLOYEE IS" एक LITERALS है जिसे हमने कॉलम के साथ जोड़ा है आप रिजल्ट में देख सकते है |

उम्मीद है आप लोगों को CONCATENATION OPERATOR ( || ) और CONCAT( ) FUNCTION समझ में आया होगा |



Tuesday, August 4, 2020

SQL में SELECT STATEMENT को लिखना सीखें




SQL स्टेटमेंट को लिखते समय ध्यान रखने योग्य बातें :

  सबसे पहले ध्यान रखने योग्य बात यह है कि SQL स्टेटमेंट केस संसितिवे (CASE SENSITIVE ) नहीं होता |  इसका मतलब है की हम इसे SMALL या CAPITAL लेटर में लिख सकते है |
जैसे : SELECT * FROM EMPLOYEE;  या select * from employee;

  SQL स्टेटमेंट को एक या एक से ज्यादा लाइन में लिख सकते है |

✔   केय्वोर्ड्स (KEYWORDS) को पूरी लाइन या स्टेटमेंट  में  संक्षिप्त (abbreviated) या विभाजित (split) नहीं    कर सकते  |

✔   CLAUSES को हमें सेपरेट लाइन में लिखना चाहिए जिससे उसे पड़ने या समझने में आसानी होगी |

   INDENTS का  प्रयोग करके किसी STATEMENT की पठनीयता (readability) को बढ़ा सकते है |



हम देखेंगे  की एक साधारण (simple) SELECT स्टेटमेंट कैसे लिखते है :
 
मान लीजिये हमारे पास एक EMPLOYEE नाम की टेबल है जिसमे निम्न्लिखित कॉलम है | 
EMPLOYEE  (ENO, ENAME, AGE, SALERY)



ऊपर दी गई टेबल में से अगर आप सारा रिकॉर्ड देखना चाहते है तो आपको लिखना पड़ेगा :

SELECT * FROM EMPLOYEE;

यहाँ पर ( * ) का मतलब ( ALL ) होता है | यह ध्यान रखना है बहुत आसन है दोस्तों |

अगर आप चाहते है क विशेस कॉलम (COLUMN ) के डाटा को देखना है |मानलीजिये हमें सारे EMPLOYEE का नाम देखना है तो हमारा SQL स्टेटमेंट होगा  :

SELECT EMPNAME FROM EMPLOYEE ;



अगर एक से ज्यादा कॉलम को देखना चाहते है तो हम लिख सकते है :

SELECT EMPNAME , AGE FROM EMPLOYEE ;





हमें यह ध्यान रखना है की हर स्टेटमेंट के अंत में सेमीकोलन (;) लगाना होगा नहीं तो SQL स्टेटमेंट की ENDING नहीं होगी |

अरिथमेटिक ऑपरेशन  ( Arithmetic Operations ) :

अब हम अरिथमेटिक ऑपरेशन  की बात करते है | अरिथमेटिक ऑपरेशन से आप समझते ही है की हम जोड़ना , घटना ,गुडा और भाग ( + , - , x , / ) करने जैसी कैलकुलेशन की बात कर रहे है | आज हम जानेगे की इन ऑपरेशन  को SQL स्टेटमेंट्स में कैसे उपयोग किया जाता है |

अरिथमेटिक ऑपरेशन का प्रयोग नंबर टाइप के डाटा के साथ किया जाता है | हम कह सकते है की जो कॉलम नंबर टाइप का होगा उसमे प्रयोग किया जा सकता है | जैसे 

मान लिगिये उपरोक्त टेबल में SALARY नाम का कॉलम है हम सभी की सैलरी में 500 रूपए का इन्क्रीमेंट लगाना चाहते है उसके लिए हमारा SQL स्टेटमेंट होगा :

SELECT  SALARY + 500 FROM EMPLOYEE;




इसी प्रकार से हम अन्य ऑपरेटर्स का प्रयोग SQL स्टेटमेंट में कर सकते है | हम दो नंबर टाइप के कॉलम में भी इन ARITHMETIC ऑपरेटर्स का प्रयोग किया जा सकता है | EMPLOYEE टेबल में हम ने एक कॉलम और जोड़ दिया है जिसका नाम INCENTIVE  है | जिसे आप देख सकते है |




अगर आप चाहते है की SALARY में INCENTIVE को जोड़ दे और GROSS SALARY दिखाना चाहते है तो उसके लिए SQL स्टेटमेंट होगा :

SELECT (SALARY + INCENTIVE) FROM EMPLOYEE;




ऊपर जो आप रिजल्ट देख रहे है उसमे  (SALARY + INCENTIVE) दिख रहा है अगर आप उसे कुछ दूसरा नाम देना चाहते है जैसे (GROSS SALARY ) तो हम दे सकते है इसे हम COLUMN ALIASES कहते है |
SIMPLY कह सकते है किसी कॉलम का दूसरा नाम देना | इसके लिए हमारा SQL स्टेटमेंट होगा :




आप देख सकते की कॉलम ALIASES के दो तरीके है पर हमें ध्यान देना है की जब हम METHOD 1 का प्रयोग करे तो AS KEYWORD के बाद जो भी नया नाम देंगे उसमे स्पेस नहीं होना चाहिए जैसे हमने यहाँ ( _ ) UNDERSCORE का प्रयोग किया है |
METHOD 2 में हम जो भी लिखेंगे उसे ( " " ) में लिखना है |


आगे पढने के लिए नया पोस्ट देखे .....